kohramlive desk : हरियाणा में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को 24 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी। उन्होंने कहा कि पाबंदियों को लागू करने के लिए पिछले बार से इस बार सख्त कदम उठाए जाएंगे। पहले लॉकडाउन की अवधि 16 मई तक के लिए ही थी। नए आदेशों के अनुसार राज्य में अगले एक हफ्ते यानी की 17 मई से 24 मई तक लॉकडाउन की पाबंदियां लागू रहेंगी।
Mahamari Alert / Surkshit Haryana extended from 17 May to 24 May Stringent measures will be taken to implement the Alert.
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 16, 2021
पाबंदिया में सख्ती क्या होगी
- लॉकडाउन के तहत राज्य में शादी, अंतिम संस्कार में 11 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी।
- शादी घर पर या अदालत में हो सकती है और अधिकतम 11 लोग मौजूद रह सकते हैं।
- बारात ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- हरियाणा ने लॉकडाउन का उल्लेख ‘‘महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा” के तौर पर किया है।
इसे भी पढ़ें : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
गृह मंत्री ने कहा
अनिल विज ने बताया कि पिछले लॉकडाउन के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। विज के अनुसार राज्य में सक्रिय मामले 1,16,000 के करीब थे जो अब घटकर 96,000 हो गए हैं। प्रतिदिन आने वाले नए मरीजों की संख्या 15,000 के पास थी जो अब घटकर 9,600 पर आ गई है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं कि हमारी ऑक्सीजन की मात्रा और बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि हमने अपने ऑक्सीजन का ऑडिट करके केंद्र सरकार को भेजा है।
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)








