spot_img

अब वेस्टइंडीज से ‘करो या मरो’ की जंग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया जरूर, लेकिन यह जीत उतनी बड़ी नहीं बन सकी, जितनी बन सकती थी। 257 रन के विशाल लक्ष्य के बावजूद जिम्बाब्वे 20 ओवर में 184 रन तक पहुंच गया। यहीं से कहानी पलट गई, क्योंकि भारत का नेट रन रेट निगेटिव से सिर्फ -0.100 तक ही सुधर पाया।

सुपर-8 ग्रुप 1 का रोमांचक गणित

  • दक्षिण अफ्रीका – 4 अंक (+2.890) – सेमीफाइनल में पहुंच चुकी
  • वेस्टइंडीज – 2 अंक (+1.791)
  • भारत – 2 अंक (-0.100)
  • जिम्बाब्वे – बाहर

अब साफ है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को होने वाला मुकाबला ही असली नॉकआउट है। 1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला
ईडन गार्डन्स में खेला जायेगा। समीकरण बेहद खतरनाक है। अगर मैच पूरा हुआ और जो जीतेगा, वही सेमीफाइनल खेलेगा। लेकिन अगर बारिश से मैच रद्द हुआ तो वेस्टइंडीज बेहतर नेट रन रेट के दम पर सेमीफाइनल में! इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। मतलब… बारिश हुई, तो भारत का सफर यहीं खत्म हो सकता है।

मौसम देगा साथ या बढ़ायेगा टेंशन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च को कोलकाता में मौसम काफी हद तक साफ रहने की उम्मीद है।

  • दिन में बारिश की संभावना लगभग नहीं
  • रात में केवल 2% बारिश का अनुमान
  • हल्के बादल जरूर छाए रह सकते हैं

यह खबर राहत जरूर देती है, लेकिन डर अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

वेस्टइंडीज की फॉर्म भी चिंता का कारण

कैरिबियाई टीम शानदार लय में है। एक मैच में 83/7 की हालत से 176 तक पहुंच जाना बताता है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी खतरनाक है।
ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को नई रणनीति और सटीक प्लान की जरूरत है।

अब क्या करना होगा टीम इंडिया को?

  • डेथ ओवरों में सख्त गेंदबाजी
  • सही समय पर सही गेंदबाज का इस्तेमाल
  • आक्रामक फील्ड सेटिंग
  • और सबसे जरूरी—रणनीति में कोई ढिलाई नहीं

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...