spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

1 नवंबर से वोटर लिस्ट में 18 साल से ऊपर के युवा जुड़वा सकते हैं नाम, जानें कब तक करना है आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में पहली नवंबर से फोटो वोटर लिस्ट में 18 साल से अधिक अधिक के युवा अपना नाम जुड़वा सकते हैं। वोटर लिस्‍ट में निबंधन के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक प्रपत्र -6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए पूर्व से पंजीकृत मतदाता प्रपत्र 8 में एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम परिवर्तन के लिए प्रपत्र 8 ‘क’ के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 का प्रयोग

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म यानी प्रपत्र 7 के माध्यम से आवेदन आपत्ति/दर्ज किया जा सकता है। सभी प्रकार के दावा एवं आपत्ति प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय एवं बीएलओ से बिना शुल्‍क प्राप्त किया जा सकता हैं।

झारखंड की वेबसाइट पर भी फॉर्म उपलब्ध

फॉर्म मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सभी प्रकार के आवेदन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनेसवीपी डॉट इन एवं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। पुलिस का निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

 एक माह में लगेंगे 4 स्पेशल कैंप

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए नवंबर में 4 स्पेशल कैंपेन लगवाए जाएंगे। कैंप 20 नवंबर, 21 नवंबर, 27 नवंबर और 28 नवंबर को लगाया जाएगा। दावा आपत्ति का निष्पादन 20 दिसंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर…

इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए खुशखबरी : Jio के दम पर बढ़ रही है इंडस्ट्री की 4G डाउनलोड स्पीड  

इसे भी पढ़ें : Dumka में मिला इतना विस्फोटक कि…

इसे भी पढ़ें : OMG! इतना बड़ा सांप, उठाने के लिए लगाना पड़ा JCB… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Fact Check : धनबाद में मिला भारी-भरकम सांप, फॉरेस्‍टर और डीएसपी ने कहा- यह…

इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग

इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश

इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्‍त, DRI ने 2 को दबोचा

इसे भी पढ़ें : चालक की बदमाशी से बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल…वीडियो

इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...