Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज बिहार DELED एंट्रेंस एग्जाम 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 दिसंबर 2025 तक bsebdeled.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बिहार के 306 डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन दिया जायेगा। वेबसाइट पर सभी कॉलेजों की सूची और सीटें उपलब्ध हैं। General / OBC / BC को 960 रुपये आवेदन शुल्क लगेंगे, वहीं, SC / ST / दिव्यांग को 100 रुपये लगेगा। कटऑफ / न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स सामान्य वर्ग (General) के लिये 35% एवं आरक्षित वर्ग के लिये 30% होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार ने 10+2 (हायर सेकेंडरी) कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास किया हो।
- आरक्षित वर्ग एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी।
- उर्दू एप्लीकेंट जिन्होंने मौलवी परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की है, वे भी पात्र हैं।
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष (गणना—दाखिला वर्ष के पहले महीने के पहले दिन के आधार पर)
कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?
- कुल प्रश्न: 120
- कुल अंक: 120
- प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
- अवधि: 2.5 घंटे (ढाई घंटे)
- कोई नेगेटिव मार्किग का उल्लेख नहीं






