UP : राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा में सुधार को लेकर गंभीर नहीं रहने वाले 100 से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। ये नोटिस 44 जिलों के अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें DIOS स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। यूपी के शिक्षा विभाग ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप निदेशक, DIOS द्वितीय, जिला समन्वयकों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर “परख” एप पर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिये थे। इसमें मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और उप निदेशक को 10 स्कूलों का मासिक निरीक्षण करने को कहा गया था, वहीं DIOS को 10 विद्यालयों का मासिक निरीक्षण करने को कहा गया था। जनवरी माह में अधिकांश अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया, जिससे चलते उन्हें नोटिस भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश





