spot_img
spot_img

खनन नहीं, अब वैल्यू एडिशन, बदलेगा झारखंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने लंदन प्रवास के दौरान विश्व-प्रसिद्ध रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, इम्पीरियल कॉलेज लंदन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स, उन्नत खनिज प्रसंस्करण, एडवांस्ड मैटीरियल्स और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े आधुनिक शोध कार्यों का अवलोकन किया। CM ने संस्थान की प्रमुख प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करते हुये अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से संवाद किया। विशेषज्ञों ने खनिज पहचान, प्रोसेसिंग, मॉडलिंग और इमेजिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी दी और बताया कि किस तरह शोध को औद्योगिक उपयोग में बदला जाता है।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य केवल खनन तक सीमित न रहें, बल्कि वैल्यू एडिशन, उन्नत विनिर्माण और ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ें। इस दौरान झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स और माइनिंग साइंसेज़ के क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अनुसंधान एवं विकास आधारित औद्योगिक तंत्र को बढ़ावा दे रहा है, जो न्यायसंगत और भविष्य-उन्मुख विकास के विजन के अनुरूप है।यह दौरा झारखंड को सतत औद्योगिक विकास और वैश्विक तकनीकी साझेदारी की दिशा में मजबूत आधार देने वाला माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...