Chouparan(Krishna Paswan) : रंगों के त्योहार होली से पहले चौपारण थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, इसे आपसी सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिये। थाना प्रभारी ने साफ किया कि अफवाहों से दूर रहें, जबरन रंग न लगाएं और किसी भी तरह के हुड़दंग से बचें। खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई है। महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।









