Bihar : बिहार की राजधानी का दिल कहे जाने वाला पटना जंक्शन में भीड़, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन ने यहां एंट्री के नियम कड़े कर दिये हैं। अब बिना क्यूआर कोड स्कैनिंग और सामान की जांच के स्टेशन के अंदर कदम रखना भी आसान नहीं होगा। यानी अब पटना जंक्शन पर कदम रखते ही यात्रियों को बिल्कुल मेट्रो स्टेशन जैसी व्यवस्था का अनुभव होने वाला है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर QR कोड आधारित टिकट स्कैनिंग सिस्टम लागू कर दिया है। अब व्यवस्था कुछ इस तरह काम करेगी। स्टेशन में प्रवेश करते ही टिकट का QR कोड स्कैन करना होगा। बिना टिकट या बिना स्कैनिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंचना संभव नहीं होगा। हर यात्री को स्कैनिंग गेट से होकर ही अंदर जाना पड़ेगा। इस कदम का मकसद भीड़ को नियंत्रित करना और बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाना है।
एयरपोर्ट जैसी होगी सामान की जांच
नई व्यवस्था के तहत स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही यात्रियों के सामान की जांच भी अनिवार्य कर दी गई है। अत्याधुनिक स्कैनिंग मशीनें लगाई गई हैं। ये मशीनें एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह काम करेंगी। संदिग्ध वस्तुओं की तुरंत पहचान संभव होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे स्टेशन की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिये पूरे स्टेशन परिसर में CCTV कैमरों का बड़ा नेटवर्क लगाया गया है। स्टेशन के अहम स्थानों पर हाई-रिजोल्यूशन कैमरे केंद्रीय कंट्रोल रूम से हर गतिविधि की निगरानी रखेगी। संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। वहीं, रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच को भी और कड़ा कर दिया है। मुख्य टिकट निरीक्षक की अगुवाई में TTE की टीम तैनात रहेगी। प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक लगातार जांच होगी। बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना तय है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई व्यवस्था का पालन करें और सुरक्षा प्रक्रिया में सहयोग दें। यात्रा से पहले टिकट जरूर लें, QR स्कैनिंग में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें। 
![]()
इसे भी पढ़ें : इश्क, इंकार और भयानक कांड, सुपरवाइजर की का’तिल निकली प्रेमिका… देखें वीडियो






