Kohramlive Desk : NMO की अखिल भारतीय महिला संयोजिका डॉ.अर्चना शर्मा के रांची प्रवास के दौरान सोमवार को रिम्स में बैठक हुई। इसमें महिला डॉक्टरों और छात्राओं ने समाज में महिला हित की चर्चा की और इसके लिए योजना का प्रारूप तैयार किया। तय किया गया कि घर में काम करने के लिए आने वाली दाइयों, उनकी बालिकाओं, अनाथालय और रिमांड होम की बालिकाओं, स्कूल कॉलेज की छात्राओं तथा सेक्स वर्कर्स के बीच शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवा तथा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एनएमओ रांची की महिला डॉक्टर एवं छात्राओं ने ‘स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अवर्णित महिला स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर करने का निर्णय लिया।
एनएमओ मंत्र के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं एनएमओ मंत्र से हुआ। दीप प्रज्वलन काम करने वाली बाई राखी व सीमा कच्छप के हाथों करवाया गया। डॉ अर्चना शर्मा,अखिल भारतीय महिला संयोजिका, एनएमओ, डॉक्टर नीलम वर्मा,डॉक्टर पल्लवी पांडे, डॉ अर्चना पाठक जी,डॉक्टर आकांक्षा जी ने दीप प्रज्वलन के पश्चात एनएमओ मंत्र के उच्चारण कर सेवा कार्य की शुरुआत की। कैंप में डॉक्टर नीलम वर्मा, डॉक्टर पल्लवी पांडे और डॉक्टर अर्चना पाठक (स्त्री रोग विशेषज्ञ) मौजूद थीं। इसके अलावा डॉ आकांक्षा चौधरी (दंत चिकित्सक) भी थीं। डॉक्टर शिंपी व डॉक्टर सेजल खंडेलवाल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान से मौजूद थीं। मां फाउंडेशन की तरफ से कैंप के लिए निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई थीं। अपार्टमेंट की कार्यकारिणी के सदस्य भोलानाथ ठाकुर जी व सुषमा कुमारी ने कैंप के आयोजन व डॉक्टरों के लिए स्थान का इंतजाम किया था।
50 महिलाओं और बच्चियों को मिला लाभ
लगभग 50 महिलाएं एवं बच्चियां इस कैंप से लाभान्वित हुईं। डॉक्टर नीलम वर्मा ने किशोरावस्था की बच्चियों के बीच में और स्त्री रोग के विषय में अपनी बातें रखी। उन्हें स्वच्छ एवं साफ रहने के लिए जागरूक किया। डॉ आकांक्षा चौधरी ने बच्चों को दांत के संबंध में सफाई और पर्सनल हाइजीन की जानकारी दी। झारखंड सेवा श्री फाउंडेशन की ओर से गरीब महिलाओं वह बच्चियों में नाश्ते के पैकेट व निशुल्क दांत की दवाइयों का वितरण किया गया।
इसे भी पढ़ें : घूसखोर सब इंस्पेक्टर को ACB ने दबोचा, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :किडनैप, रेप और फिर बेरहमी से कत्ल, दिल दहला देगा यह वाक्या
इसे भी पढ़ें :पलामू पहुंचे लालू, इस मामले में कोर्ट ने किया तलब
इसे भी पढ़ें :4 Sub-Inspector इधर से उधर, 2 लाइन हाजिर
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने लॉन्च किया सिक्कों की नई सीरीज, जानें इनकी खासियत












