Hazaribagh(Sunil Sahu) : लोगों के रोजी-रोटी की सहारा बनी NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना लाखों लोगों की जिंदगी को संवारने और निखारने में जुटी है। NTPC की सहायक कंपनी NML पर्यावरण संरक्षण की खातिर 10 KL से 80 KL तक की क्षमता वाले 30 पानी के टैंकर लायी हैं, जिससे उड़ती धूल को काबू में किया जा रहा है। वहीं, खास जगहों जैसे क्रशर और कोयला हैंडलिंग प्लांट्स पर फिक्स्ड पानी की स्प्रिंकलर और मिस्ट स्प्रेयर भी लगाये गये हैं। इससे वायू प्रदूषण को कंट्रोल करने में बेहतर माना गया है। कोयला ढोह रहे ट्रकों को भी तिरपाल से ढंक ही विदा किया जाता है।
परियोजना द्वारा हरियाली लाने की खातिर 5 लाख 20 हजार पौधे लगाये गये हैं। घनी वनस्पति विकसित करने के लिये मियावाकी विधि का उपयोग कर पेड़ लगाये गये हैं। परियोजना द्वारा नर्सरी भी स्थापित की गई है, जहां 2 लाख से ज्यादा पौधे तैयार किये हैं। रह-रहकर नुक्कड़ नाटक के जरिये पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वन महोत्सव और वृक्ष रक्षा बंधन जैसे अनेकों कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। वृक्षारोपण कर लगभग 1 लाख 13 हजार किलोग्राम CO2 उत्सर्जन में कमी आने का दावा किया गया है।
ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित
जल प्रबंधन के लिहाज से पकरी बरवाडीह परियोजना ने 200 KLD एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और R&R कॉलोनी में 1.5 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किये हैं। MBBR तकनीक का उपयोग करने वाले अतिरिक्त सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, जिसमें साइट ऑफिस पर 20 KLD और MDO कॉलोनी में 300 KLD शामिल हैं। बागवानी के लिये पानी का अलग जुगाड़ किया गया है। तालाबों को गाद मुक्त और नये तालाबों का निर्माण कराया गया। छतों की पानी को संकलित करने की प्रणाली से लगभग 1 लाख 48 हजार 796 क्यूबिक मीटर जल पुनः चार्जिग होती है। वहीं, खादानों से लगभग 23 लाख क्यूबिक मीटर वर्षा के पानी को संचय किया जाता है। पकवा और खोर्रा नाला में निर्मित बारह चेक डैम की संयुक्त संग्रहण क्षमता 16.18 लाख क्यूबिक मीटर है और इस चेक डैम के माध्यम से लगभग 34.05 लाख क्यूबिक मीटर का जल पुनर्भरण होता है। पर्यावरण संरक्षण में 80 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च किये गये। एशिया का सबसे बड़ा कोल कन्वेयर बेल्ट 20 फीट ऊंचा बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…











