प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने का नीतीश सरकार ने किया एलान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BIHAR : महाराष्ट्र, पंजाब और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है।  इस कारण बिहार के प्रवासी मजदूर एक बार फिर पलायन करने को मजबूर हैं। इस बीच शुक्रवार को बिहार सरकार ने प्रवासी मजदूरों को नौकरी देने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

कुशलता के आधार पर 10 लाख की व्यवस्था

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पलायन को मजबूर प्रवासी मजदूरों को बिहार में ही नौकरी दी जाएगी। दूसरे राज्य से बिहार आने वाले  मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। कुशलता को देखते हुए 10 लाख का इंतजाम किया जाएगा। सरकार की ओर से पांच लाख का अनुदान दिया जाएगा, शेष बचे पांच लाख  84 किस्तों में उन्हें वापस करना होगा, ताकि वे सुचारू रूप से अपना रोजगार कर सकें।

इसे भी पढ़ें : @Corona का कहर : घंटोंं तड़पता रहा मरीज, नहीं आया कोई डॉक्‍टर, CCTV में दिखी अमानवीयता

जारी किया गया है टोल फ्री नंबर

मजदूरों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है,जिससे उन्हें आने में काफी सहूलियत होगी। इसके लिए बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। प्रवासी श्रमिक टोल फ्री नंबर नंबर 18003456138 पर फोन करके कंट्रोल रूम से बात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :जाने क्यूँ 37 दिन में एक ही लड़की से चार बार शादी तीन बार तलाक…

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले प्रवासी मजदूर टोल फ्री नंबर पर फोन कर सेवा ले सकते हैं. उन्हें 24 घंटे के भीतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर मैपिंग की जा रही है. तकरीबन 9:30 लाख श्रमिकों के डाटा बनाया गया है. जबकि उद्योग विभाग के सहायता से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्यमी योजना से बिहार में ही रोजगार दिया जाएगा. जो लोग मनरेगा में काम करना चाहते हैं, उनके लिए भी सरकार तत्पर है.  जो लोग बिहार में काम करना चाहते हैं, उनके लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है.रुपये का लोन उन्हें दिया जाएगा.

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...