kohramlive desk : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों पर गलत तरीके से पार्क होने वाले व्हीकल और उनसे लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए नया ऐलान किया है। मंत्री की तरफ से एक कार्यक्रम में घोषणा की गई कि यदि कोई सड़क पर गलत तरीके से पार्क किए गए व्हीकल की तस्वीर भेजता है तो उसे 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनके इस ऐलान को सुनकर कार, बाइक और अन्य व्हीकल ड्राइव करने वाले चौंक गए। उन्होंने बताया कि सरकार इस कानून को जल्द लाने पर विचार कर रही है।
गलत पार्किंग पर लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना
नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि व्हीकल ड्राइव करने वाले इस नियम को सुनने के बाद आश्चर्य जता रहे हैं, लेकिन इसके लागू होने के बाद शहरों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि गलत तरीके से व्हीकल पार्क करने वाले से इस गलती पर 1,000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। यदि यह नियम लागू होता है तो इससे जाम के साथ हादसों में भी कमी आने की संभावना है।
चार सदस्यों वाले परिवार में भी छह कारें
केंद्रीय मंत्री ने इस पर भी गहरी नाराजगी प्रकट की कि लोग घर बना लेते हैं, लेकिन पार्किंग के बारे में नहीं सोचते। करोड़ों का घर बनाने के बाद भी अपना वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। गडकरी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरे रसोइये के पास नागपुर में दो सेकंड हैंड व्हीकल हैं। दिल्ली में चार सदस्यों वाले परिवार में छह कारें होती हैं। इससे यही लगता है कि दिल्ली वालों का वाहन खड़ा करने के लिए हमने सड़क बनाई है।
इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें
इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार
इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें








