Chatra : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड में तीन सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इसमें अति नक्सल प्रभावित चतरा लोकसभा सीट भी शामिल है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने चतरा लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से नौ मतदान केंद्रों के जगहों में बदलाव किया है। पलामू का पांकी विधानसभा क्षेत्र चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पांकी का अधिकतर इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है। पांकी विधानसभा क्षेत्र में 326 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इलाके में सुरक्षा के लिहाज से नौ मतदान केंद्रों को रिलोकेट किया गया है। अपटी मतदान केंद्र को मिटार में, बिहरा मतदान केंद्र को सालमदिरी, बघमरी को सलमदिरी, होटाई को बनई में, भवरदह को बनई, गोगाड को हूरलौंग, आबुन को जांजो, गरीहारा को जोलहबीघा और केकरगढ़ को जोलहबिधा में रिलोकेट किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए पलामू से पोलिंग पार्टी 19 मई को रवाना होगी। चतरा लोकसभा के तहत कई ऐसे इलाके हैं, जहां पहली बार पोलिंग पार्टी पैदल गुजरेगी।
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें



