spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू कश्मीर से पंजाब तक NIA ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश में आतंकी गतिविधियों और टेरर फंडिंग के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब, चंडीगढ़ से लेकर जम्मू कश्मीर तक करीब दर्जनभर संदिग्धों के ठिकानों पर रेड डाली है। रेड अभी भी जारी है। एनआईए की कई टीमों ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ ही जम्मू कश्मीर में करीब दर्जनभर जगह छापेमारी कर दी। बताया जाता है कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों तरनतान, अमृतसर के साथ ही फिरोजपुर में छापेमारी चल रही है।

रेड की जड़ में हैं आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध

एनआईए ने हाल ही में दर्ज एक नए मामले में खालिस्तानी चरमपंथी समूह पर कार्रवाई की है। एनआईए की टीमें संदिग्धों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। एनआईए की इस रेड की जद में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने के संदिग्ध हैं। जम्मू कश्मीर में भी संदिग्धों से जुड़े कुछ ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है। बताया जाता है कि BKI, KLF और ISYF जैसे संगठन एनआईए की रडार पर हैं।

बड़े स्तर पर पहले भी मारी जा चुकी है रेड

गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में जम्मू कश्मीर में करीब 16 से 17 जगह रेड की थी। एनआईए ने जम्मू में एक जगह रेड की थी और बाकी सभी रेड कश्मीर में की गई थीं। एनआईए की रेड को लेकर ये जानकारी सामने आई थी कि केंद्रीय एजेंसी ने उन्हीं लोगों के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनके नाम अलग-अलग हथकंडे अपनाकर खून-खराबा फैलाने के मामलों में सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें : G-20 Summit की मेजबानी करेगी रांची, स्वच्छ और जगमग होगा शहर

इसे भी पढ़ें : गोलमाल करने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, सीएम हेमंत ने दिया आदेश

इसे भी पढ़ें : झारखंड में नक्सलवाद की टिमटिमाती लौ बुतने पर, कुछ का चोला बदला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...