Kohramlive : राशन कार्डधारियों के संपूर्ण पोषण के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों में फोर्टिफाईड चावल दिया जा रहा है। बच्चों को भी सही पोषण मिले, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रो और स्कूलों में भी पके आहार के रूप मे फोर्टिफाइड चावल ही दिया जा रहा है। फोर्टिफाइड चावल का मतलब है पोषणयुक्त चावल। जब चावल में अलग से पोषक तत्व शामिल किए जाते हैं तो इन्हें फोर्टिफाइड चावल कहते हैं। फोर्टिफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड एवं विटामिन बी 12 युक्त चावल के दाने 100:1 के अनुपात में मिश्रित होता है। यह चावल देखने में, स्वाद में, गंध में, पकाने में तथा खाने में बिलकुल सामान्य चावल की तरह ही होता है। राशन कार्डधारी किसी प्रकार की समस्या के लिए 1967 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला/प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
फोर्टिफाइड चावल के फायदे
1.फोर्टिफाइड चावल लौह (आयरन) एनीमिया को रोकता है।
2.फोलिक एसिड रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है।
3.विटामिन बी 12 तंत्रिका तंत्र का कार्य सामान्य बनाए रखने में सहायक होता है।
4.थैलासीमिया से ग्रसित लाभुक चिकित्सीय सलाह एवं देख रेख में ही फोर्टिफाईड चावल का सेवन करें।
5.सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित लाभुक फोर्टिफाईड चावल का सेवन नहीं करें।
इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं
इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें
इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई












