DHANBAD : झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद के जिला जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले में वॉटसएप इंडिया हेड को नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सुनवाई थी। इस दौरान CBI की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में जांच के दौरान आरोपी के एक वॉट्सऐप चैट का पता चला है। आगे की जांच के लिए पूरी चैट का मिलना जरूरी है। इस चैट का रिकॉर्ड वॉट्सऐप इंडिया ही उपलब्ध करा सकता है। केस की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच ने वॉट्सऐप के इंडिया हेड को इस मामले में प्रतिवादी बनाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
CBI को अगले हफ्ते स्टेटस रिपोर्ट देने के निर्देश
CBI की ओर से कहा गया कि नए तथ्यों पर भी काम चल रहा है। इसके बाद खंडपीठ ने CBI को अगले सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर हाईकोर्ट हर हफ्ते इस केस की मॉनिटरिंग कर रही है। CBI हर सप्ताह इस मामले में सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट पेश कर रही है। पिछले साल 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक के दौरान उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से धक्का मार दिया था। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : धरा गया उग्रवादी अरविंद, उगले कई राज
इसे भी पढ़ें : AJSU से वरीय उपाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली, फिर…
इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…
इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार : पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे इतने प्रतिशत ज्यादा दाम
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम
इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…
इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे
इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया












