पुलिस के पेट में बम प्लांट करने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : खूंखार अपराधी और गिरोह सरगना सुशील कुमार राम उर्फ रितेश उर्फ नितेश अपने एक साथी के साथ धरा गया। पुलिस ने उसे गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा गांव से दशरथ राम के घर पकड़ा। उसके साथ दशरथ भी पकड़ा गया। घर की तलाशी के दौरान दो 12 बोर की बंदूक, एक देसी कट्टा, 14 जिंदा गोलियां, कपड़े, ग्राइंडर मशीन, मोबाइल, बाइक, नकली पिस्‍टल समेत कई सामान मिले। सुशील पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव का रहनेवाला है। उसके खिलाफ गढ़वा और लातेहार में 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज है।
सुशील भाकपा माओवादी का सक्रिय रहा है। वह शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस और अरविंद जी का सहयोगी रह चुका है। साथ ही लातेहार के कटिया जंगल में पुलिस के पेट में बम प्लांट करने में भी शामिल रह चुका था।

2010 और 2013 में कई नक्‍सली वारदात को अंजाम देकर पुलिस फाइल में मोस्‍ट वांटेड बन गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 2019 में जेल से छूटने के बाद वह फिर से माओवादी दस्‍ता में शामिल हो गया। कुछ दिन संगठन में रहने के बाद भारतीय पब्लिक कम्युनिष्ट पार्टी नामक एक आपराधिक संगठन बना लिया। लेवी के लिए इलाके में आतंक मचाने लगा। 25 जून 2021 को सड़क निर्माण कंपनी के साईट इंजीनियर का अपहरण कर लिया। इसके बाद 25 जुलाई को धुरकी थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के साईट पर कई गाड़ियों को फूंक दिया था। आतंक का पर्याय बनता जा रहा सुशील पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। खबरीलाल ने पुलिस कप्‍तान अंजनी कुमार झा को सूचना दी कि वह कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा गांव से दशरथ राम के घर में छुपकर रह रहा है और संगठन विस्‍तार में जुटा है। तुरंत नगर ऊंटारी एसडीपीओ प्रमोद केशरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुये सुशील को धर दबोचा। सुनें क्‍या बोले पुलिस कप्‍तान अंजनी कुमार झा…

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये

इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल

इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें

इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां

इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...