spot_img

गोड्डा में साध्वी के साथ गैंगरेप, आश्रम के बाकी लोगों को बंधक बनाया

Date:

spot_img
spot_img

महर्षि मेंही आश्रम में महापाप

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा में शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है। यहां महर्षि मेंही आश्रम के अंदर प्रवेश कर चार सशस्त्र अपराधियों ने एक साध्वी के साथ गैंगरेप किया। इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। यह वारदात सोमवार (07.09.2020) की मध्य रात्रि की है. इस घटना से सभी अवाक रह गए हैं. हालांकि साध्वी (उम्र 38) की शिकायत व निशानदेही पर दीपक राणा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है| गिरफ्तार आरोपित दीपक राणा पूर्व से कई आपराधिक मामले में नामजद रहा है। उसके खिलाफ हत्या का भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है।

पीड़ित साध्वी का बयान :

महिला थाना में मंगलवार को एसपी रमेश ने पीड़िता का बयान लिया। सोमवार की देर रात आश्रम में सत्संग के बाद सभी लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल रहे थे। इसी बीच चार लोग हथियार के साथ वहां आ धमके और आश्रम के संचालक पंकज सहित अन्य लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बोकारो की रहने वाली 38 वर्षीय साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं। विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

तीन अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है

बहरहाल इस मामले में मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। महिला थाना में आश्रम के अन्य सदस्यों से भी एसपी रमेश इस मामले को लेकर पड़ताल कर रहे हैं। गहमागहमी का माहौल है। थाना प्रभारी जेके जयसवाल ने बताया कि आरोपित दीपक राणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ से  तीन अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा|

इसे भी पढ़े :SUSHANT CASE : रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार, शाम 7.30 बजे कोर्ट में होगी पेशी

इसे भी पढ़े : चीन की तरह भारत में यू० पी० होगा खिलौना हब|

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...