PATNA : बिहार सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यहां काम कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवार के लोगों को पांच लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस करवाएगी। उन्हें 10 लाख रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा। बता दें कि बिहार के 25 हजार स्वास्थ्य संविदाकर्मी में से पहले चरण के 13 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत स्वास्थ्य संविदा कर्मियों को कैशलेस और रिइंबर्समेंट दोनों मोड में इंश्योरेंस का फायदा मिल पाएगा। पांच लाख रुपये प्रति परिवार हर साल के हिसाब से ग्रुप इंश्योरेंस में संविदा कर्मियों को जोड़ा जाएगा।
कर्मियों ने की थी मांग, सीएम ने लिया संज्ञान
पिछले दिनों संविदा कर्मियों ने इंश्योरेंस की मांग की थी। संविदा कर्मियों की मांग थी कि वर्ष 2020-21 में पैसा उपलब्ध रहने के बाद ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ नहीं दिया गया। मामला जब सीएम नीतीश तक पहुंचा तो उन्होंने इसे संज्ञान लिया और विभाग को निर्देशित किया। सीएम के आदेश के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य स्वास्थ्य समिति के मुताबिक एक संविदाकर्मी के परिवार में कर्मी समेत उसकी पत्नी और दो बच्चों को भी शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें :तालाब में मिला 12वीं क्लास के Student का शव, दो दिन पहले निकला था घर से
इसे भी पढ़ें :SNMMCH में मरीज की मौत, परिजनों ने कहा- Oxygen नहीं मिलने से हुई मौत
इसे भी पढ़ें :गढ़वा का बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
इसे भी पढ़ें :Sushmita Sen ने वेब सीरीज ‘आर्या -2’ की टीजर शेयर कर बोलीं- शेरनी इज बैक, देखें…
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे














