कोहराम लाइव डेस्क : सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार सातवें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का प्राइस 15 फरवरी को 89 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। डीजल की कीमत 79.33 रुपये प्रति लीटर रही। कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पेट्रोल की प्राइस में 26 पैसे प्रति लीटर तक और डीजल की प्राइस में 30 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। मुंबई में पेट्रोल 95.46और डीजल 86.34 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 91.19 व डीजल 84.44 रुपये, कोलकाता में पेट्रेल 90.25 व डीजल 82.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इस प्रकार बढ़ जाती है कीमत
यह बताना जरूरी है कि पेट्रोल व डीजल की प्राइस में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन तथा अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। यदि केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट माइनस कर दें, तो डीजल और पेट्रोल की कमीत लगभग 27 रुपये लीटर हो लाए।
इसे भी पढ़ें : राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, करा लें ये काम नहीं तो…
अपने शहर में SMS से चेक कर सकते हैं रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रतिदिन SMS से भी चेक कर सकता है। इंडियन ऑयल (IOC) के कंज्यूमर RSP<डीलर कोड>लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के कंज्यूमर HPPRICE <डीलर कोड>लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमत की जानकारी ले सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) कंज्यूमर RSP<डीलर कोड>लिखकर 9223112222 नंबर पर मेसेज भेजकर दाम का पता लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : GAIL इंडिया और BPSC में निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई












