spot_img
spot_img
spot_img

GAIL इंडिया और BPSC में निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्‍मीदवारों के लिए राज्य और केंद्र सरकार के कई विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में देशभर में निकली सरकारी नौकरी की जानकारी एक साथ उपलब्ध कराई जा रही है। योग्यता और इच्छानुसार कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन में भी वैकेंसी 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क अधिकारी के पद पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2021 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर 12 मार्च 2021 आवेदन कर सकेंगे।

पदों की संख्या- 31 पद

योग्यता

कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता/ मास कम्युनिकेशन में भी डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

21 से 37 साल

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल /राज्य के बाहर के कैंडिडेट्स – 750 रुपए
  • बिहार के एससी, एसटी – 200 रुपए
  • बिहार की महिलाओं – 200 रुपए
  • दिव्यांग – 200 रुपए
  • अन्य कैंडिडेट्स – 750 रुपए

इसे भी पढ़ें : विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्‍टेडियम का उद्घाटन 23 फरवरी को, जानिए खासियत

GAIL इंडिया लिमिटेड

GAIL इंडिया लिमिटेड ने एग्जिक्‍यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे हैं। इच्‍छुक कैंडिडेट्स 15 फरवरी से 16 मार्च तक ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स का चयन GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2021 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

पदों की संख्या- 25

योग्यता

इन पदों के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होल्डर कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 16 मार्च 2021 तक 26 साल पूरी होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : अब तत्‍काल होगा रेल यात्रियों का टिकट रिफंड, जानें कैसे

सैनिक स्कूल

नालंदा के सैनिक स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स भर्ती के 03 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दे कि यह एक कन्टैक्चुअल (संविदा) भर्ती होगी। कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट ऑफिशियल वेबसाइट sainikschoolnalanda.bih.nic.in पर देख सकते हैं। इसे भरकर और संबंधित दस्तावेज लगाकर निर्धारित पते पर प्रिंसिपल सैनिक स्कूल नालंदा को भेजना होगा।

पदों की संख्या- 19

योग्यता

अलग-अलग पद के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न है। ऐसे में कैंडिडेट्स योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा

18 से 50 साल

एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी- 500 रुपए

एससी-एसटी- 300 रुपए

इसे भी पढ़ें :  खुशखबरी : जेपीएससी ने घटाई परीक्षा फीस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...