- Ekta Kapoor ने Tanveer Bookwala के साथ शेयर की फोटो, कहा- जल्द खुलासा करेंगे
नई दिल्ली: टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को देख लोग एकता की शादी की अटकलें लगाने लगे हैं। फोटो में एकता के साथ एक हैंडसम लड़का नजर आ रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद ही इंटरनेट पर छा गई है। एकता कपूर ने अपने खास दोस्त के साथ बेहद कैंडिड मूड में सेल्फी क्लिक की है।
तस्वीर को शेयर करते हुए एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने लिखा, ‘और हम यहां हैं… आपको जल्दी ही बताएंगे.’ जैसे ही एकता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, चारो तरफ इसके चर्चे होने लगे। कई लोगों ने एकता को बधाई तक दे डाला। कई लोगों ने लिखा, उन्हें इंतजार है। इतना ही नहीं, एकता कपूर की इस तस्वीर में उनके साथ दिखने वाले इस खास दोस्त ने भी कुछ खास कमेंट किया है। इसके बाद इनकी शादी को लेकर कयास लगने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें :Juhi का एयरपोर्ट पे झुमका गिरा रे…ढूंढ़ो..ढूंढ़ो रे…मिलेगा इनाम
एकता के साथ दिख रहा ये व्यक्ति कौन
इस तस्वीर को देखने के बाद अगर आपको भी ये जानने की उत्सुकता हो रही है कि आखिर ये हैंडसम लड़का है कौन तो हम आपको बताते हैं कि ये तनवीर बुकवाला (Tanveer Bookwala) हैं। ये एकता के काफी करीबी दोस्त हैं। एकता ने जैसे ही तनवीर के साथ अपनी फोटो शेयर की, वैसे ही फोटो पर उनका कमेंट आ गया, जिसे देख लोग शादी के कयास लगाने लगे हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा, ‘इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का अब वक्त आ गया है।
इसे भी पढ़ें :11 ग्राम कोकीन के साथ अरबाज खान, वरुण शर्मा के स्टाइलिस्ट रहे सूरज गोदाम्बे गिरफ्तार
एकता कपूर की फैमिली के भी करीब हैं तनवीर
तनवीर बुकवाला (Tanveer Bookwala) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ कई फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वो एकता कपूर के साथ-साथ उनकी मां शोभा कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ भी नजर आ रहे हैं। अक्सर इनकी साथ में फोटोज देखकर लगता है कि तनवीर, कपूर फैमिली के काफी क्लोज हैं।
इसे भी पढ़ें :नशे में चूर Sidharth Shukla ने एक व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल














