spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बुमराह के शॉट से मैच से बाहर हुआ ये आस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज अभ्यास मैच खेला जा रहा है। भारत की टीम का सामना तीन दिन के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ए टीम से हो रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। भारतीय टीम पहली पारी में महज 194 रन पर ढेर हो गई जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 55 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

वार्म अप मैच के पहले दिन बुमराह द्वारा खेले गए एक शॉट पर ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के ऑलराउंडर ग्रीन चोटिल हो गए। चोट सिर पर लगी थी और यह इतनी गंभीर थी उनको तुरंत ही मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोटिल होने के बाद उनको मैच से बाहर होना पड़ा।

बता दें कि ग्रीन ने पहले अभ्यास मैच में शतक जमाया था। ऑस्ट्रेलिया-ए के मेडिकल टीम ने उनको देखा और पाया कि ग्रीन को माइल्ड कन्कशन है। इसके बाद मेडिकल स्टाफने ग्रीन को मैदान के बाहर ले जाने का फैसला किया। बल्लेबाज पैट्रिक रोव को ‘कन्कशन सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें :  PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा और सात गोलियां बरामद

सीए के टीम डॉक्टर पिप इंग ने कहा कि ग्रीन का यह पहला कन्कशन है। वह होटल लौट गए हैं और अब वह बाकी के दो दिन नहीं खेलेंगे। हम उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे।

अभ्यास मैच में यह दूसरी बार है कि ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी को सिर में गेंद लगी हो। पहले अभ्यास मैच में विल पुकोवस्की को सिर में गेंद लगी थी और इसी कारण वह कन्कशन के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...