spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नशे में चूर Sidharth Shukla ने एक व्यक्ति को पीटा, वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : बिग बॉस 13‘ के विनर और एक्टर Sidharth Shukla की इमेज शो के दौरान एक एंग्री मैन की बनी थी। सिद्धार्थ न सिर्फ शो के दौरान, बल्कि रियल लाइफ में आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर शो के बाद कंटेस्टेंट शहनाज गिल संग कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। वहीं हाल ही में दोनों का नया सॉन्ग भी रिलीज हुआ है। अब सिद्धार्थ शुक्ला का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक गरीब आदमी को पीटने जैसा गंभीर आरोप लगा रहा है। इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला एक गाड़ी में बैठे काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ का ये वीडियो फैंस को काफी हैरान कर रहा है।

इसे भी पढ़ें : टीवी एक्‍ट्रेस Divya Bhatnagar का निधन, Corona Virus से थीं पीड़ित

चौंकाने वाल वीडियो हो रहा वायरल

Sidharth Shukla का वायरल वीडियो ‘द खबरी‘ नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सिद्धार्थ को वीडियो पर रिकॉर्ड कर रहा है। वहीं ये शख्स कहता नजर आ रहा है कि एक्टर ने बेवजह एक गरीब आदमी की पिटाई कर दी थी। वीडियो में उस शख्स का चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी आवाज सुनाई दे रही है और उसे कहते हुए सुना जा सकता है कि सिद्धार्थ ने शराब पी रखी है। वीडियो में वह शख्स सिद्धार्थ पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा रहा है। वहीं सिद्धार्थ सफाई में कहते दिखाई पड़ रहे हैं कि पहले उस शख्स ने उन्हें चाकू दिखाया था। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कई ने जहां सिद्धार्थ की इस हरकत पर नाराजगी जताई, तो कई उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

Sidharth ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन 

आपको बता दें कि 12 दिसंबर को Sidharth Shukla ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस शहनाज गिल ने उन्हें आधी रात बर्थडे केक काट कर सरप्राइज दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों कितने खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह हंसते हुए कह रही हैं “हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ…।’ वहीं सिद्धार्थ रिप्लाई करते हैं और कहते हैं ओके…अच्छा ऐसा है, सही है… थैंक यू।‘ इस पर शहनाज कहती हैं ओके…।’

इसे भी पढ़ें : डर्टी पिक्चर की अभिनेत्री Arya Banerjee का निधन, खून से लथपथ मिला शव

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...