Kohramlive : मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 16,011 करोड़ रुपये रहा है. पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17,955 करोड़ रुपये था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट थोड़ा घटकर 16,011 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17,955 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 9 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6 फीसदी कम होकर 18,258 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू घटकर 2,31,132 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,42,529 करोड़ रुपये था।
कितना रहा रिलायंस इंडस्ट्रीज का EBITDA
पहली तिमाही के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का एबिटडा (EBITDA) 38,093 करोड़ रुपये पर रहे हैं। पिछले साल की इसी तिमाही में एबिटडा 37,997 करोड़ रुपये था। वहीं मार्जिन पिछले साल के 17.3 फीसदी के मुकाबले 18.3 फीसदी पर पहुंच गया हैं।
रिलायंस का मजबूत ऑपरेशंस और वित्तीय प्रदर्शन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, ”इस तिमाही में रिलायंस का मजबूत ऑपरेंशंस और व्यावसायिक प्रदर्शन दिखाता है कि हमारे विभिन्न व्यवसायों में हम इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेगमेंट की मांगों को पूरा करते हुए दमदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। जियो के कई किफायती ऑफर हैं जिसके कारण उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ये जियो के वित्तीय प्रदर्शन और डिजिटल सर्विसेज़ के व्यवसाय में नजर आ रहा है। जियो जिस तेजी से जियो ट्रू 5G की सेवाओं को देश भर तक पहुंचा रहा है, उससे देश का डिजिटल कायाकल्प अभूतपूर्व गति से हो रहा है। इंटरनेट सेवाओं को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए जियो ने जियोभारत फोन प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। इससे इंटरनेट टेक्नॉलोजी हर घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। ”
ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस में जोरदार प्रदर्शन
सीएमडी ने कहा कि ”डिजिटल और न्यू कॉमर्स बिजनेस से कंज्यूमर्स की जरूरतें पूरी करते हुए रिलायंस रिटेल अपने किराना कारोबारियों को भी आगे बढ़ने में मदद कर रहा है। दुनिया में कठिन परिस्थितियों के बावजूद ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में एम जे फील्ड में उत्पादन से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बल मिला है। आने वाले महीनों में KGD6 ब्लॉक में कुल उत्पादन बढ़कर 30 MMSCMD हो जाएगा।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बनने का काम तेजी से जारी
सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा, ”जियो से अलग होकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड बनने का काम भी तेजी से जारी है। मेरा विश्वास है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज देश के हर नागरिक तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने का काम बखूबी कर सकता है। ”
नतीजे की खास बातें
- वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में 31% की गिरावट के कारण O2C राजस्व में तेज गिरावट दर्ज की गई. इसके कारण रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व ₹2,31,132 करोड़ ($28.2 बिलियन) दर्ज किया गया जो पिछले साल के मुकाबले 7% कम है।
- उपभोक्ता और अपस्ट्रीम व्यवसायों के दम पर रिलायंस का त्रैमासिक EBITDA 5.1% (Y-o-Y) बढ़कर ₹41,982 करोड़ ($5.1 बिलियन) के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है।
- पहली तिमाही में उच्च वित्त लागत और बढ़े हुए मूल्यह्रास के कारण रिलायंस का कर पश्चात कंसोलिडेटिड लाभ 9% (Y-oY) घटकर ₹18,258 करोड़ ($2.2 बिलियन) रहा।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का तिमाही का कैपिटल एक्सपेंडिचर ₹ 39,645 crore ($ 4.8 बिलियन) रहा।
- पहली तिमाही में रिलायंस के ऑइल और गैस सेगमेंट ने राजस्व में 8% की बढ़त देखी जो बढ़कर ₹4,632 करोड़ तक पहुंच गया. ऐसा बढ़ी हुई कीमतों और KGD6 की MJ फ़ील्ड में बढ़े हुए उत्पादन के चलते हुआ।
इसे भी पढ़ें :डबल म’र्डर का मास्टरमाइंड धराया, क्या बोलें DSP… जानें
इसे भी पढ़ें :घिन आती है ऐसे पड़ोसी पर, अब जिंदगी कटेगी जेल में… जानें
इसे भी पढ़ें :एक हाथ में बहन का क*टा सिर, दूसरे में चा*पड़, कांप उठी रूह… देखें
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के अर्थतंत्र पर ATS की तीखी चोट… देखें कैसे








