Kohramlive : Team India ने पाकिस्तान को करारी हार दी है। इस रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से पाक को टीम इंडिया ने मात दी है। भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे। जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। राहुल और रोहित 4-4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी खेली। भारत ने आखिरी ओवर में 16 रन बनाकर ये मैच जीता।
अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोका। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (चार) को आउट करके भारत को शानदार शुरूआत दिलाई। इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए । पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाये और भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल सहज दिखे। स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल जूझते नजर आये लिहाजा छठे गेंदबाज पंड्या ने चार ओवर डाले।
शान मसूद ने 42 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन वह सहज नहीं दिखे। इससे 364 दिन पहले बाबर और रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को धता बताते हुए टी20 मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दिलाई थी। पिछले कुछ दिन से बारिश के कारण एमसीजी की पिच कवर के भीतर थी और इसमें अभी भी नमी है और ऐसे में तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल रही है । भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने इसका पूरा फायदा उठाया । दोनों ने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की । पहले ओवर में भुवनेश्वर ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिये । वहीं अर्शदीप ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर को पगबाधा आउट किया। रिजवान भी चार रन बनाकर अर्शदीप की शॉर्ट गेंद का शिकार हुए जिनका कैच फाइन लेग सीमा के पास भुवनेश्वर ने लपका।
फखर जमां के अंतिम एकादश में नहीं होने के कारण मसूद का काम पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाना था । उन्होंने इफ्तिखार को आक्रामक खेल दिखाने की छूट दी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी जबकि स्पिनर अश्विन नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये। इफ्तिखार ने पांच गेंद के भीतर चार छक्के जड़े लेकिन शमी ने दूसरे स्पैल में उन्हें पगबाधा आउट करके तीसरे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी तोड़ी। पंड्या ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा। शाहीन शाह अफरीदी ने कुछ उम्दा शॉट खेलकर पाकिस्तान को 150 रन के पार पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…
इसे भी पढ़ें : अचानक रोने-गिड़गिड़ाने लगा CI ऑफिस का मुंशी विकास… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : अजमेर जा रही बस, डंपर से टकराई, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार को जिंदा जला देने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार पर तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धनतेरस के मौके पर PM मोदी का 75 हजार युवाओं को बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें :नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये








