spot_img

ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते बन रहा है। आज होली नहीं है, फिर भी हमारे पुलिसकर्मी भाइयों ने सड़कों पर होली जैसा माहौल बना दिया है। मुख्यमंत्री ने यह बातें मुख्यमंत्री आवास में आए झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पुलिसकर्मियों को कहीं। गुरुवार को पुलिस मेंस एसोसिएशन राज्य में क्षतिपूर्ति अवकाश को पूर्व की भांति लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर रहा था। बैंड बाजे के साथ आई मेंस एसोसिएशन की टीम ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर एवं रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी को मुख्यमंत्री से साझा किया।

हमारा प्रयास है कि राज्य का हर कर्मचारी खुले मन से निर्भीक होकर कार्य करे

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि राज्य का हर कर्मचारी खुले मन से निर्भीक होकर कार्य कर सके और राज्य को नई दिशा दे। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के पुलिसकर्मी जंगलों से लेकर शहर तक तैनात हैं। उन सबों का व्यक्तिगत जीवन, व्यक्तिगत भावनाएं होती हैं। उन्हें भी मान-सम्मान से जीने का अधिकार है। उन सभी को मान-सम्मान मिले, इसके लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगे।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर पेयजल एवं स्वछता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चंपई सोरेन,अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला और संस्कृति, खेल, युवा मामले विभाग के मंत्री हफीजुल अंसारी, स्कूली शिक्षा, साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो, सांसद विजय हांसदा एवं सांसद महुआ माजी उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता

इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...