spot_img
spot_img
spot_img

श्रीलंका में गोटाबाया का इस्‍तीफा मंजूर, रानिल विक्रमसिंघे बने अंतरिम राष्ट्रपति  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोलंबो: श्रीलंका के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को इस्‍तीफा दे दिया। इस्‍तीफे की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गोटबाया राजपक्षे का उत्तराधिकारी चुने जाने तक अंतरिम राष्ट्रपति की शपथ ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने विक्रमसिंघे (73) को श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई।संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने आधिकारिक रूप से घोषणा की कि राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है। राजपक्षे ने अपने तथा अपने परिवार के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के बीच देश छोड़कर चले जाने के दो दिन बाद इस्तीफा दिया। वह देश छोड़ कर पहले मालदीव और फिर वहां से सिंगापुर चले गए हैं।

संसद के नए अध्‍यक्ष के चुनाव के लिए बैठक 20 जुलाई को

अभयवर्धने ने पार्टी नेताओं को बताया कि संसद के नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए 20 जुलाई को बैठक करेगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन 19 जुलाई को मंगाए जाएंगे।राष्ट्रपति कार्यालय में रिक्ति की घोषणा के बारे में शनिवार को संसद को आधिकारिक रूप से सूचना दी जाएगी। गौरतलब है कि 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है।इसके चलते लोग खाद्य पदार्थ, दवा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ

इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता...