spot_img
spot_img
spot_img

‼️Alert‼️ सैनेटरी पैड्स भी होते हैं Expire, ज्यादा देर इस्तेमाल किया तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह एक नेचुरल प्रोसेस है।  सैनेटरी पैड्स भी होते हैं Expire। हर लड़की पीरियड्स में होने वाली ब्लीडिंग के लिए सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करती है। हालांकि आज भी महिलाऐं सेनेटरी पैड्स खरीदते हुए कई चीजों से समझौता कर लेती हैं। सिर्फ सेनेटरी पैड खरीदना ही काफी नहीं होता, इसे खरीदते हुए हमें कई सारी बातों का खास ख्याल रखना होता है। जैसे क्या ये पैड हेल्दी है? क्या ये हाइजीनिक है? क्या ये कम्फर्टेबल है? पैड्स खरीदते समय क्या पैकेट पर एक्सपायरी डेट चेक की है?

सेनेटरी पैड्स के पैकेट पर लिखा होता है ‘बेस्ट बिफोर टू इयर्स ऑफ मैन्यूफैक्चर’। यानी पैकेट पर लिखी तारीख से लेकर दो साल तक इसे इस्तेमाल करें। गांव-देहात में अक्सर दुकानों पर पुराने पैड्स के पैकेट मिलते हैं। महिलाएं इनकी एक्सपायरी डेट देखती तक नहीं।

सैनेटरी पैड्स का शेल्फ लाइफ देख कर ही खरीदें

पैड खरीदने से पहले डेट जरूर चेक कर लें। 2 साल से ज्यादा पुराना पैड अगर उमस और नमी वाली जगह पर है तो उसमें बैक्टीरिया पनपते हैं। पुराना सैनेटरी पैड इस्तेमाल करने से फंगस की वजह से इन्फेक्शन होता है। इससे प्राइवेट पार्ट में जलन, खुजली और लाल रैशेज हो जाते हैं।

पैड का खुला पैकेट कितना सुरक्षित?

पैकिंग खुले हुए पैड्स को समय से इस्तेमाल करना चाहिए। वातावरण में मौजूद नमी को सोखकर पैड्स बैक्टीरिया के पनपने की जगह बन जाते हैं। पहले के समय में महिलाएं उन दिनों में कपड़ा इस्तेमाल करती थीं। उन्हें रोजाना कपड़ा धोने और कड़ी धूप में सुखाने के लिए कहा जाता था ताकि प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन न हो।

हाइजीन का रखें ध्यान 

कुछ महिलाएं एक ही पैड को काफी लम्बे समय तक इस्तेमाल करती हैं। ये खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कुछ पैड्स सिर्फ वन टाइम यूज के लिए बनाए जाते हैं अगर आप उसे ज्यादा टाइम तक इस्तेमाल करती हैं तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने कि सम्भावना वहां ज्यादा रहती है।

पीरियड्स में संबंध बनाने से इन्फेक्शन का खतरा

कुछ लोग पीरियड्स में भी संबंध बनाने से परहेज नहीं करते। इस समय ब्लीडिंग की वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। प्राइवेट पार्ट में फंगल इन्फेक्शन है तो संबंध बनाने के दौरान यह पार्टनर को भी हो सकता है, जैसे प्राइवेट पार्ट के आसपास दाद, खुजली या लालिमा।

सैनेटरी पैड्स कितने समय बाद बदलें?

हैवी ब्लीडिंग होती है तो 2 घंटे में पैड बदलें, नहीं तो 3 से 4 घंटे में इसे चेंज करें। देर तक एक ही पैड लगाए रहने से योनि और जांघ में अंदर की तरफ इन्फेक्शन हो सकता है।

कपड़ा,सैनेटरी पैड्स, टैम्पून या मेंस्ट्रुअल कप क्या करें यूज ?

पैड मार्केट में आराम से उचित दाम पर मिलता है। इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। टैम्पून और सिलिकॉन कप को यूज करने में ज्यादा एहतियात बरतना होता है।कपड़ा गंदा हो तो इन्फेक्शन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...