spot_img

मास्‍टर साहब के घर पहुंची मौत की खबर, मचा कोहराम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : सुबह-सुबह अज्ञात वाहन ने एक शिक्षक की जान ले ली। मृतक की पहचान 30 साल के दीपक कुमार के रूप में हुई है। वह गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। सेक्टर-1बी के आवास संख्या 534 में रहने वाले दीपक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने चास के वैभव होटल के समीप उन्‍हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन से अज्ञात वाहन के मालिक और चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। सूचना पुलिस तक पहुंची। चास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुटी। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम कर लोग अपनी मांग पर अड़े थे।

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...