केवल एक पैर और बिना लिंग के जन्मा नवजात, सबके सब हैरान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : झारखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है, जिसने मेडिकल जगत को भी हैरान कर दिया है। नवजात का केवल एक ही पैर है और उसका लिंग भी विकसित नहीं हुआ है। बच्चे का वजन मात्र डेढ़ किलो है, जिसे बेहतर इलाज के लिये जमशेदपुर के MGM अस्पताल रेफर किया गया है। इस बच्चे का जन्म सरायकेला-खरसावां के CHC अस्पताल में हुआ। खबर है कि नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर CHC लाया गया, जहां उन्होंने इस दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की स्थिति को देखते हुये डॉक्टरों ने तुरंत उसे MGM अस्पताल रेफर कर दिया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।

ग्रामीणों ने इसे ग्रहण दोष तो डॉक्टरों ने कहा जीन म्यूटेशन

बच्चे के जन्म के बाद से इलाके में जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगी है। कुछ ग्रामीण इसे ‘ग्रहण दोष’ का प्रभाव मान रहे हैं, वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि यह जन्मजात विकृति (Congenital Deformity) का मामला है।सरायकेला-खरसावां के सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि इसे “डिफॉर्मिटी बाय बर्थ” कहा जाता है। गर्भावस्था के दौरान जीन म्यूटेशन (Gene Mutation) के कारण शरीर के कुछ अंग पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिये किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, वैसे कुपोषण से बच्चे का वजन कम हो सकता है।

MGM अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि यह एक दुर्लभ मेडिकल केस है और बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नवजात की सेहत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन आगे की जांच के बाद ही उसके स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी। birth of rare child in jharkhand

इसे भी पढ़ें :JPSC के नये अध्यक्ष नियुक्त, इस नाम पर गवर्नर ने लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना

इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...