spot_img
spot_img

बिहार की राजनीति में नई हलचल, पूर्व IPS शिवदीप लांडे का बड़ा ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के मौके पर एक नई राजनीतिक ताकत ने दस्तक दी है। पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने अपनी नई पार्टी ‘हिन्द सेना’ का ऐलान कर दिया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कह दिया कि इस बार वह खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। यहां याद दिला दें कि हाल ही में उन्होंने अपनी सेवा से इस्तीफा दिया था, अब बिहार की राजनीति में एक नई हवा का अहसास दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने ‘हिन्द सेना’ नाम से अपनी पार्टी बनाई है, जिसका सिंबल है खाकी बैकग्राउंड में बना त्रिपुंड – यह प्रतीक खास तौर पर बदलाव और शक्ति का संदेश देता है।

लांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हमलोगों ने यह फैसला लिया है कि हमारी पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मैं भी चुनावी मैदान में उतरने का इरादा रखता हूं। बिहार के लोग जो बदलाव चाहते हैं, वो सभी हिन्द सेना का हिस्सा बन सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “बिहार का युवा बदलाव चाहता है। मुझे कई राजनीतिक पार्टियों ने राज्यसभा भेजने, मंत्री बनने और CM चेहरा बनने का ऑफर दिया, लेकिन मैंने इसे ठुकरा दिया। मेरा एक ही मकसद है – बिहार में बदलाव लाना। अगर बिहार के युवा चाहें, तो बदलाव निश्चित है।” शिवदीप लांडे के इस ऐलान ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...