Kohramlive : Johnson & Johnson’s के Spravato नाक स्प्रे को डिप्रेशन के इलाज के लिये मंजूरी मिल गई है। ये मंजूरी FDA (अमेरिकी दवा नियामक संस्था) ने दी है। Spravato स्प्रे को MDD (प्रमुख अवसाद ग्रस्त विकार) डिप्रेशन के लिये एकल उपचार के रूप में मंजूरी दी गई है। यह स्प्रे उन मरीजों के लिये है, जिन पर सामान्य मौखिक एंटी-डिप्रेशन दवायें कारगर नहीं होतीं। स्प्रावेटो पहले से ही 2019 में बाजार में उपलब्ध था, लेकिन तब इसे मौखिक एंटी-डिप्रेशन दवाओं के साथ उपयोग करने की अनुमति थी। अब यह पहली बार अकेले इस्तेमाल के लिये मंजूरी हासिल कर चुका है। इसका लाभ यह है कि यह मरीजों में अवसाद के लक्षणों को सिर्फ 24 घंटे के भीतर सुधार सकता है। वहीं, इसका प्रभाव 28 दिनों तक रह सकता है। 2024 के पहले नौ महीनों में, स्प्रावेटो की बिक्री $780 मिलियन (लगभग 6,747 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई। कंपनी का अनुमान है कि यह उत्पाद हर साल $1 बिलियन से $5 बिलियन तक की कमाई कर सकता है।
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…
इसे भी पढ़ें :शुक्र देव करेंगे मीन राशि में गोचर, इनका भला होने का पूरा चांस…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ अमूल दूध… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर…







