spot_img
spot_img

सबसे दिव्य और भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरें आई सामने… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अयोध्या में बन रहे विश्व के सबसे दिव्य और भव्य राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीर निर्माणाधीन पहले फ्लोर का है। गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की जा रही है। गाउंड फ्लोर में फर्श, लाइट और बारीकियों का काम होना बाकी है। भगवान की मूर्ति का काम तय समय से पूरा कर लिया जाएगा।राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अगले साल 2024 में मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों को राम मंदिर में रामलला के दर्शन हो सकेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अपनी तय समय सीमा से पहले बनकर तैयार होगा। तेज गति के साथ काम चल रहा है। वहीं, यह भी कोशिश की जा रही है कि पहली चैत्र राम नवमी पर सूर्य की किरण भगवान के ललाट पर पड़ेगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है।

New pics of Ram temple of Ayodhya.

Ayodhya Ram Mandir New Pictures Know Ram Mandir Construction Status Today

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने मीडिया को बताया कि ग्राउंड फ्लोर में पांच मंडप है। मंडप राम मंदिर के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। मुख्य मंडप से हमेशा भगवान की पताका फहरायेगी। ग्राउंड फ्लोर का ढांचा बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह की दीवार और छत बन चुकी है। फर्श और बाहर का काम बाकी है। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में 166 खंभों पर मूर्तियों को उकेरने का काम चल रहा है। इसके साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में लगे 6 खंभे श्वेत संगमरमर के हैं। जबकि बाहरी खंभे पिंक सैंडस्टोन से बनाए गये हैं।

New pics of Ram temple of Ayodhya.

New pics of Ram temple of Ayodhya.

रामजन्मभूमि में निर्माणाधीन राममंदिर का रविवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, सीनियर SP राजकरन नैयर ने राममंदिर निर्माण के कार्यों को देखा और जायजा लिया।

New pics of Ram temple of Ayodhya.

इसे भी पढ़ें :जेठानी पीटने लगी अपना माथा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पोते को मारने से मना करने पर पिता का किया खू’न… देखें

इसे भी पढ़ें :मां के सामने गहरे पानी में डूब गई संजना, NDRF पहुंची… फिर क्या हुआ जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन भारी बारिश… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :पंजाब जेल से बाहर आया दागी लातेहार में कर गया बड़ा कांड… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...