Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में बहुप्रतीक्षित बादम कोयला खनन परियोजना ने 11 फरवरी 2025 को अपनी पहली आधिकारिक प्रेस मीट आयोजित कर एक नये संवाद की शुरुआत की। NTPC सीकरी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में जिले के प्रमुख पत्रकारों ने भाग लिया, जहां परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में बादम कोयला खनन परियोजना टीम ने अब तक की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। खासतौर पर, जनता और स्थानीय समुदाय की सुविधा के लिए NTPC बड़कागांव कार्यालय में एक जन सूचना केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया गया। यह केंद्र परियोजना से जुड़ी सूचनाओं की पारदर्शिता तय करेगा और स्थानीय निवासियों को अपनी शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिये एक प्रभावी मंच देगा। बैठक में पत्रकारों ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं, चिंताओं और संभावित सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को सामने रखा। बादम टीम ने इन्हें प्राथमिकता देने का भी आश्वासन दिया। सुनें क्या बोले अधिकारी…
संवाद और पारदर्शिता की नई पहल… देखें वीडियो #Hazaribagh #NTPC #JharkhandNews #JharkhandUpdate pic.twitter.com/AMCBjuTxma
— KohramLive (@KohramLive) February 11, 2025












