Kohramlive Desk : जानी-मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने नई Hyundai i20 फेसलिफ्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे कवर किया हुआ था, ताकि डिजाइन में बदलाव नजर नहीं आ सके। इसमें मामूली कॉस्मेटिक अपडेट मिलेंगे। इसकी फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया जा सकता है। देखे गए प्रोटोटाइप में नए डिजाइन के अलॉय व्हील थे, जबकि गाड़ी के बाकी हिस्से मौजूदा मॉडल के जैसे ही दिखे. हालांकि, रियर प्रोफाइल में बदलाव संभव है। इसके रियर में वेन्यू जैसे टेललैंप्स मिल सकते हैं, जो एलईडी स्ट्रिप्स से जुड़े होंगे।
इंटीरियर का नहीं हो पाया है खुलासा
अभी नई Hyundai i20 फेसलिफ्ट के इंटीरियर का खुलासा नहीं हो पाया है और न ही उसकी कोई तस्वीर सामने आई है। हालांकि, इसमें कुछ नए कनेक्टेड फीचर्स, अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और नई इंटीरियर थीम मिलने की संभावना है। इसके साथ ही, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बोस-सोर्स्ड 7-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, वॉयस रिकग्निशन, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर सीट आर्म रेस्ट, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं
अभी इसकी लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 2024 में लाया जा सकता है। इसके इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। अभी इसमें 1.2L, 4-सिलेंडर NA पेट्रोल (83bhp, 115Nm), 1.0L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल (120bhp और 172Nm) और 1.5L, 4-सिलेंडर डीजल इंजन (100bhp) ऑप्शन मिलते हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक और CVT शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :रात के पौने 2 बजे घूम रहे थे रोड पर, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :झारखंड में गिरेने लगा पारा, डालटनगंज के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट
इसे भी पढ़ें :‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें :कटिहार में गैंगवार, 5 के मारे जाने की आशंका
इसे भी पढ़ें :इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो










