Kohramlive : LPG गैस कनेक्शन की e-KYC अब तक नहीं करा पाये उपभोक्ताओं के लिये राहत की खबर है। e-KYC की अंतिम तारीख 16 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। यानी जिन ग्राहकों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, उनके पास इसे पूरा करने के लिये कुछ और दिन हैं। e-KYC सिर्फ उन्हीं LPG ग्राहकों को करानी है, जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। उपभोक्ता अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर e-KYC करा सकते हैं। वहीं, घर बैठे अपनी संबंधित LPG कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिये भी e-KYC पूरी की जा सकती है। उपभोक्ता अपनी e-KYC की स्थिति संबंधित गैस कंपनी के ऐप पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी से भी स्टेटस की जानकारी ली जा सकती है। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय ग्राहक पहले ही अपना स्टेटस जांच लें और जरूरत होने पर e-KYC पूरी कर लें।
क्या गैस कनेक्शन बंद हो जायेगा?
यहां एक जरूरी बात समझना बेहद जरूरी है। e-KYC नहीं कराने से LPG कनेक्शन तत्काल बंद नहीं होगा। हालांकि, इसका असर सब्सिडी वाले सिलिंडर के लाभ पर पड़ सकता है। यानी पात्र उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी रुक सकती है और सिलिंडर उसे बिना सब्सिडी के खरीदना पड़ सकता है।








