कोहराम लाइव डेस्क : Central TET परीक्षा का नया डेट जारी, जनवरी 2021 में होगी। CBSE ने Central TET की परीक्षा के लिए नया डेट निकाल दिया है। बता दें कि पहले ये परीक्षा जुलाई और दिसंबर 2020 में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण बने हालात के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया।
Central TET परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होगी
Central Board of Secondary Education ने Central TET परीक्षा का नया डेट जारी कर दिया है। अब CTET का आयोजन 31 जनवरी 2021 को होगा। बोर्ड ने इस बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें :Delhi University में 18 नवंबर से PG में Admission शुरू
7 से 16 नवंबर 2020 तक खुलेगी करेक्शन विंडो
परीक्षा की तारीख जारी करने का साथ ही बोर्ड ने कैंडिडेट्स को Exam City बदलने की भी सुविधा दी है। इसके लिए करेक्शन विंडो 7 नवंबर से 16 नवंबर,2020 तक खुलेगी। कैंडिडेट्स अपनी सुविधा के अनुसार एग्जाम सिटी में बदलाव कर सकेंगे। CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि कैंडिडेट्स को उनके चुने गए शहर अलॉट करने की पूरी कोशिश की जाएगी, लेकिन किसी भी स्थिति में यह संभव नहीं हो पाता है, तो उन्हें कोई भी शहर अलॉट किया जा सकता है।
#cbseforstudents#exams #ctet pic.twitter.com/uRWoBI46pQ
— CBSE HQ (@cbseindia29) November 4, 2020
परीक्षा शहरों की संख्या में बढ़ोतरी
Central TET परीक्षा के लिए किए गए इंतजाम को लेकर बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कोरोना की सभी गाइडलाइन फॉलो की जाएगी। इसी क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के लिए कुछ नए शहरों में भी सेंटर बनाए गए हैं। इन शहरों में लखीमपुर, नागांव, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सारण, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकर नगर, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर और उधम सिंह नगर शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :10 November तक Stenographer के लिए चालान से भर सकते हैं…








