Kohramlive : जिस तौर, तरीके और अंदाज से नई नवेली दुल्हन की बड़ी बेदर्दी से हत्या की गई, उसे जान-सुन पुलिस का भी माथा ठनक गया है। करीब 9 महीने पहले ब्याही गई काजल को मौत के घाट उतार दिया गया। इल्जाम है कि मन की मुराद पूरी नहीं होने यानी दहेज की खातिर काजल को मार दिया गया। सबसे पहले उसका हाथ काटा गया। उसके हाथ काटने का वीडियो बना उसके मायके वाले को भेज देने का भी इल्जाम लगाया गया है। मायके वाले कुछ आगे कर पाते कि काजल अचानक गायब हो गई। उसे चारों तरफ खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। ससुराल वाले झूठी कहानी गढ़ते रहे कि काजल पैसा और जेवर लेकर भाग गई है। बाद में उसकी डेड बॉडी ताजपुर गांव के एक तालाब में मिली। काजल के मायके में हाय-तौबा मच गई। मामला थाना तक पहुंच गया। काजल के पिता राजू महतो के बयान पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। यह सनसनीखेज वारदात छपरा के ताजपुर गांव से उछलकर सामने आई है।
बेटी के मारे जाने की खबर मिलते ही उसके पिता राजू महतो भागे-भागे बेटी के गांव पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिये रूलाया, सताया और टार्चर किया जा रहा था। करीब एक सप्ताह पहले बेटी के ससुराल से एक वीडियो आया। इस वीडियो में उसके हाथ काटने का खौफनाक दृश्य था। इसी बीच उनकी बेटी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। पूरा परिवार बेटी को खोज रहा था। चार दिनों बाद बेटी की लाश ताजपुर गांव के एक तालाब में मिली। उसकी शादी पंकज महतो के संग हुई थी। पंकज ताजपुर सलेमपुर का रहनेवाला है। शादी के बाद से ही वो हैवान बना रहा। वहीं काजल के गायब हो जाने के बाद उसके बारे में झूठी-झूठी कहानी गढ़ी गई। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का बयान अबतक सामने नहीं आया है। सदर DSP पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Rishabh M*urder Case : प्रॉपर्टी और इश्क के चक्कर में सलटा दिया पति को… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : PT Usha : …तो खत्म हो जाती IOC में भारत की मान्यता, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल








