कोहराम लाइव डेस्क : सिंदूर यानी सुहाग का प्रतीक। बाजार में आजकल मिलने वाले सिंदूर में कई प्रकार के केमिकल का भी प्रयोग किया जाता है। लेड और सल्फेट को मिला दिया जाता है। यह हर प्रकार से हानिकारक होता है। महिलाओं को इसके प्रयोग से बचना चाहिए, नहीं तो बाल झड़ने की समस्या आ सकती है। बालों में खुजली होने के साथ संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। अंत: हर्बल सिंदूर का ही उन्हें प्रयोग करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :गूगल और एप्पल प्ले स्टोर के बरक्स आया मोदी का देसी एप, जानें खासियत
कैसे बनाएं हर्बल सिंदूर
हर्बल सिंदूर बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच हल्दी, हल्दी का एक चौथाई हिस्सा चूना, आवश्यकतानुसार गुलाबजल और गुलाब की पंखुड़ियां डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। जब आप इन सभी चीजों को मिक्स करेंगे तो इसका रंग लाल हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें :रिम्स में होगी 370 स्टाफ नर्स ग्रेड- ए की बहाली, जानें कब तक करना…
सूखने के बाद ऑरेंज कलर का हो जाएगा पेस्ट
ध्यान रहे कि आपका पेस्ट सूखने के बाद यह ऑरेंज कलर का हो जाएगा। पेस्ट को नम करने के लिए इसमें आपको गुलाबजल का इस्तेमाल करना होगा। इस सिंदूर को लगाने से आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपको आपको हल्दी में चूने का इस्तेमाल कम करना है। सिंदूर में चूने की मात्रा अधिक होने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
इसे भी पढ़ें :मुर्दाघर में लाश के बीच रंगरेलिया मनाते पकड़ाया कर्मी, फिर हुआ ये…








