कोहराम लाइव डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, समर्पण और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। उनका झारखंड से गहरा नाता रहा है। आजादी के आंदोलन के समय कई बार वह यहां आए थे।
इसे भी पढ़ें : …और 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव
मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण तथा कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री पत्रलेख बादल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक अमित महतो ने भी नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें : शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे लालू यादव














