spot_img

BIG BREAKING : झारखंड के नए डीजीपी बने नीरज सिन्‍हा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा को राज्य का नया डीजीपी बनाया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के महानिदेशक पद पर कार्यरत नीरज सिन्हा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डीजी के भी अतिरिक्त प्रभार में थे। अब उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीजीपी झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया। इसकी अधिसूचना गुरुवार की देर शाम गृह विभाग की ओर से जारी कर दी गई। शुक्रवार को वे पदभार ग्रहण करेंगे। वहींं एमवी राव डीजी होमगार्ड के पद पर बने रहेंगे।

3 अधिकारियों के पैनल में नीरज सिन्‍हा का था नाम

इससे पहले विगत 16 मार्च 2020 से झारखंड में डीजीपी का पद प्रभार में चल रहा था। आईपीएस एमवी राव तब से प्रभारी डीजीपी की जिम्मेवारी निभा रहे थे। वर्ष 2019 में डीजी पद के लिए यूपीएससी ने 3 आईपीएस अधिकारियों का पैनल झारखंड सरकार को भेजा था, जिसमें एक नाम नीरज सिन्हा का था। लेकिन हेमंत सोरेन सरकार की ओर से एमवी राव को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में है पहचान

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा की पहचान एक कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में है। उन्हें नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ अचूक रणनीति बनाने में भी माहिर माना जाता है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...