Kohramlive : नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर में 21 सक्रिय माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जंगलवार कॉलेज में इनका रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने संविधान की प्रति सौंपकर उन्हें नई राह अपनाने का संदेश दिया।
आईजी सुंदरराज के मुताबिक, कभी 45 सदस्यों वाली नक्सल पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी अब सिकुड़कर सिर्फ 6-7 सदस्यों तक रह गई है, जो फिलहाल दक्षिण बस्तर के जंगलों में छिपे हैं। पुलिस ने उन्हें साफ चेतावनी दी है“ अब भी वक्त है, सरेंडर करें, वरना बस्तर की धरती तैयार है जवाब देने को।” गौरतलब है कि इसी महीने अब तक 208 नक्सली 109 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो पुलिस की नई “एनकाउंटर की जगह समर्पण” रणनीति का बड़ा असर माना जा रहा है।
#WATCH | North Bastar Kanker, Chhattisgarh: 21 Naxals with weapons surrendered before the police. pic.twitter.com/25PEuHZ8om
— ANI (@ANI) October 29, 2025
इसे भी पढ़े :रांची में हो सकती है भारी बारिश, DC ने किया आगाह…
इसे भी पढ़े :चंपई सोरेन ने किया ‘बंद’ का ऐलान… जानें कब-क्यों
इसे भी पढ़े :घाटों पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सागर…
इसे भी पढ़े :महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी… जानें
इसे भी पढ़े :टकरा गया तूफान ‘मोंथा’, तबाही की दस्तक…










