spot_img
spot_img

टकरा गया तूफान ‘मोंथा’, तबाही की दस्तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब भयानक रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इसका लैंडफॉल शुरू हो गया है, जो अगले तीन से चार घंटे तक जारी रहेगा। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के साथ यह तूफान मंगलवार शाम को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा चुका है। IMD के मुताबिक, मोंथा तूफान अब 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय क्षेत्रों पर कहर बरपा रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें और तेज ज्वार उठ रहे हैं, जिससे कई तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मोंथा का प्रभाव सिर्फ आंध्र प्रदेश तक सीमित नहीं है — इसके प्रभाव से तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के तटीय जिले भी भीषण बारिश और तेज हवाओं की चपेट में हैं। ओडिशा के कोनसीमा जिले के मकानगुडेम गांव में तेज आंधी में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत की खबर है।

तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाकी पर येलो वार्निंग

IMD ने आंध्र प्रदेश के पेड्डापल्ली, जयशंकर भूपलपल्ली और मुलुगु जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य पूर्वोत्तर जिलों में येलो अलर्ट लागू है। आर्यपल्ली स्थित मरीन पुलिस स्टेशन की प्रभारी विद्याभारती नायक के अनुसार, कई मछुआरों की नावें समुद्र में फंसी हुई हैं। गंजम जिला प्रशासन ने गोपालपुर बंदरगाह पर 30 से अधिक नावों को सुरक्षित ठिकाना दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तूफान को देखते हुये सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटने का आदेश दिया है। उन्होंने तटीय इलाकों के निवासियों को पुनर्वास केंद्रों में स्थानांतरित करने, शुद्ध पेयजल और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि तालाबों, नालों और सिंचाई चैनलों की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह का रिसाव या टूट-फूट न हो। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली विभाग की टीमें और आपदा प्रबंधन बल (NDRF) तैनात किये गये हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और कमजोर पड़ने से पहले भारी वर्षा और तेज हवाओं का दौर जारी रखेगा। IMD ने चेतावनी दी है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। समुद्र में जाने पर सख्त रोक है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...