नक्सलियों ने फूंक डाले कई हाइवा, फा’यरिंग की, और…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल में नक्सलियों ने जमकर तांडव किया। बीती रात लगभग एक दर्जन की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने कोयला डंप कर वापस लौट रही 5 हाइवा को रोका। चालकों को उतार कर उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पांचों हाइवा में आग लगा दी। वहीं स्पॉट पर 10 राउंड के करीब गोलियां भी चलाई। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पांचों हाइवा लातेहार तुबेद कोलियरी के लिए कोयला ढुलाई के काम में लगे थे। वहीं उग्रवादियों ने मौके पर झारखंड प्रस्तुति कमेटी उग्रवादी संगठन के नाम से एक पर्चा भी फेंका। जिसमें लिखा था कि बिना संगठन से बात किये यदि कोयला परिवहन का कार्य हुआ तो अंजाम बुरा होगा, वहीं जो भी जान माल का नुकसान होगा उसकी जिम्मेदार कंपनी और कंपनी के लोग होंगे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है।

naxalites-set-fire-to-five-hiva-trucks-in-latehar

 

ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…

ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...