Kohramlive Desk : CBSE ने शुक्रवार को CTET यानी केंद्रीय टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेंटस ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार लॉगिन आईडी दर्ज करने के बाद ही रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
डिजिलॉकर पर अपलोड किए जाएंगे सर्टिफिकेट
बता दें कि सीबीएसई द्वारा सीटेट की परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी तक ली गई थी। इस साल पेपर I के लिए कुल 17,04,282 और पेपर II के लिए 15,39464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर I के लिए कुल 14,22,959 उम्मीदवार और पेपर II के लिए 12,76,071 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 5,79,844 उम्मीदवारों ने पेपर I और 3,76,025 उम्मीदवारों ने पेपर II क्वालिफाई किया है। उम्मीदवारों की मार्कशीट और क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट भी जल्द ही डिजिलॉकर पर भी अपलोड किए जाएंगे।
इस प्रकार चेक करें रिजल्ट
- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : होली पर रांची से यह स्पेशल ट्रेन…देखें
इसे भी पढ़ें : अब महंगी होगी बिजली, जानिए कितना बढ़ जाएगा बिल
इसे भी पढ़ें : झारखंड, बिहार और बंगाल के यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा
इसे भी पढ़ें : लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली से पहले बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें : PNB ग्राहकों को बड़ा झटका, लागू हुआ नया नियम
इसे भी पढ़ें : बाप रे… रसोई गैस हुआ इतना महंगा…
इसे भी पढ़ें : PNB ने ग्राहकों को दिया झटका, कल से लागू होगा नया नियम










