Kohramlive : दुर्दांत नक्सली और नक्सलियों का “ब्रेन” कहे जाने वाले गणपति को पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी नक्सल आंदोलन के लिये किसी बड़े भूचाल से कम नहीं मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह उपलब्धि नक्सल नेटवर्क के लिये बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है। गणपति लंबे समय तक नक्सल संगठन की पोलित ब्यूरो का अहम सदस्य रहा। साल 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव भी रहा। नक्सलियों की कई बड़ी रणनीतियों और हमलों के पीछे उसका नाम सामने आता रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां वर्षों से उसकी तलाश में थीं। सूत्रों के अनुसार गणपति लंबे समय से नेपाल में छिपकर नक्सली गतिविधियों को दिशा दे रहा था। कई राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां उसकी तलाश में लगी थीं। आखिरकार लगातार खुफिया निगरानी और समन्वय के बाद उसे पकड़ लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी नक्सल नेटवर्क के कई छिपे राज खोल सकती है। गणपति की अचानक गिरफ्तारी से नक्सली संगठन में हलचल मच गई है। कई हमलों की रणनीति उसी के दिमाग से तैयार होती थी। संगठन के अंदर उसका प्रभाव बेहद मजबूत माना जाता था। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि यह गिरफ्तारी नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने वाली साबित हो सकती है।
15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
जंगलों से अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि करीब 15 नक्सली जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के डीवीसीएम स्तर के नक्सली भी शामिल बताये जा रहे हैं। खबर है कि वे अपने हथियारों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में पुलिस एक-दो दिनों में आधिकारिक जानकारी दे सकती है।एक-एक कर बड़े नक्सली नेताओं के समर्पण और गिरफ्तारी से संगठन के भीतर दरारें साफ दिखने लगी हैं। गणपति की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि जंगलों में लाल आतंक की पकड़ और कमजोर पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंतिम अध्याय? पहली बार भाजपा के हाथ…
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें






