Bihar : झारखंड और बिहार का मोस्ट वांटेड इनामी खूंखार नक्सली प्रेम उर्फ अभ्यास भुईंया ने पुलिस के सामने अपना हथियार डाल दिया। वह अपनी रायफल और 920 जिंदा गोलियों के साथ सरेंडर किया। उसके सिर पर 15 लाख का इनाम था। उसने गुजरे 20 वर्षों में कई संगीन नक्सली वारदातों को अंजाम दिया था। प्रेम भुईंया चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बंसी गांव का रहने वाला है। जब वह 12 साल का था तब वह घर छोड़ जंगल का रास्ता पकड़ लिया उसके बाद वह घर नहीं लौटा। 2003 में भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हुआ। साल 2015 में रीजनल कमांडर बनाया गया। उसके नाम झारखंड और बिहार के कई थानों में जुर्म की मोटी फाइल पड़ी है। प्रेम को सरेंडर कराने में गया के SSP आशीष भारती, CRPF के कमांडेंट कुमार मयंक, कमान अधिकारी लोकेश कुमार, एएसपी अभियान मुकेश कुमार सेवारिया, उप कमांडेंट ओम प्रकाश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में मारा गया था विजय उरांव : SP
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :सब सहेली का तो बच्चा भी हो गया, मेरा भी लगा दें जुगाड़, ”पिंकी” का खत हुआ वायरल
इसे भी पढ़ें :बाराती-शराती में मारधाड़, दूल्हा-दुल्हन भी धुनायें…देखें क्यों








