ऑटो के लिए कर्जधारकों का पैसा हड़पकर दूसरे को बेच दी गाड़ी
रांची : राजधानी के पिठोरिया इलाके में सीधे-साधे ग्रामीणों को ऑटो दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पिठोरिया के विनीता ऑटोमोबाइल्स के संचालक ने कई ग्रामीणों के नाम पर ऑटो लोन करवाया, लेकिन ऑटो उन्हें ना देकर किसी दूसरे शख्स को बेच दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित ऑटो एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया मैट्रिक-इंटर परीक्षा का शेड्यूल
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पिठोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले वरुण कुमार से ऑटो डीलर राजीव रंजन ने पंजाब एंड सिंध बैंक से लोन दिलवाने के लिए कागजात लिए थे। कागजी प्रक्रिया में एक महीना लगने की बात कही गई थी। मगर ऑटो मिलने से पहले ही वरुण जैसे कई युवाओं के अकाउंट से लोन की पहली किस्त कट गई। मैसेज आने के बाद सभी लोग जब बैंक पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से ऑटो पहले ही दिया जा चुका है। जिसके बाद इनलोगों को फर्जीवाड़ा की जानकारी मिली और पिठोरिया थाना में मामला दर्ज कराया गया।
इसे भी पढ़ें : महापंचायत के दौरान मंच टूटा, टिकैत बोले- मंच भाग्यवानों का टूटता है
ऑटो डीलर ने फोटो शॉप की मदद से की ठगी
ऑटो डीलर रवि रंजन ने वरुण जैसे गांव के कई सीधे-साधे लोगों को ठगकर फरार होने का प्लान बनाया था। इसी प्लान के तहत उसने उनके कागजात बैंक में जमा करवा दिए और लोन निकाल लिया। जिसके बाद फोटोशॉप की मदद से वरुण को ऑटो देते हुए फोटो बनाकर बैंक में जमा कर दिया और ऑटो किसी दूसरे आदमी को बेच दिया। उसने इसी तरह फर्जीवाड़ा कर 8 ऑटो की डिलीवरी कर दी, मगर ऑटो लाभुकों को नहीं मिला। ठगी के बाद वह बिहार के बक्सर भागने की फिराक में था, मगर उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उक्त पूरी जानकारी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी।
इसे भी पढ़ें : सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
आईए सुनिए ग्रामीण एसपी ने क्या कहा













