Ranchi : रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के मन में चेतना जगाने वाला संस्कार उत्सव बन गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विद्यालय परिसर श्रद्धा, उत्साह और गरिमा से सराबोर नजर आया। सभा में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुये युवा सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और राष्ट्र-निर्माण पर प्रेरणादायी वक्तव्य प्रस्तुत किये। 1893 के शिकागो विश्व धर्म संसद का वह ऐतिहासिक क्षण “Sisters and Brothers of America” जब तालियों की गूंज ने भारत की आत्मा को दुनिया से परिचित कराया, विद्यार्थियों ने उस प्रसंग को भावपूर्ण अंदाज में जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेरणास्रोत बी. के. बिड़ला जी की जयंती को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये सादगी, सत्यनिष्ठा, दूरदृष्टि और समाज-सेवा के मूल्यों को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनका योगदान
सभा के हर शब्द में झलकता रहा। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के चरित्र में बसता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद और बी. के. बिड़ला जी के आदर्शों को अपनाकर अनुशासित, आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया।
युवा चेतना का उत्सव बना ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’…
Date:








